UP Bhulekh Khatra Khatauni

UP वरासत आवेदन कैसे करें? जमीन नामांतरण (दाखिल खारिज) का आसान तरीका 2026

उत्तर प्रदेश में जमीन की वरासत (नामांतरण) करना कई लोगों के लिए अभी भी कन्फ्यूजन वाला काम है। परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु के बाद जमीन का मालिकाना हक राजस्व रिकॉर्ड में अपडेट कराने के लिए वरासत आवेदन करना जरूरी होता है, लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी सही प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती।

UP Varasat Online Apply Kaise Kare

इस गाइड में हम आपको UP वरासत ऑनलाइन आवेदन का आसान तरीका, जरूरी दस्तावेज, फॉर्म भरने की प्रक्रिया और स्टेटस चेक करने का सही तरीका बताएंगे, ताकि आप बिना किसी एजेंट की मदद के खुद आवेदन कर सकें और भविष्य में होने वाले भूमि विवाद या रिकॉर्ड संबंधी समस्याओं से बच सकें।


👉 UP में वरासत आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन हो चुका है और यह प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त (₹0) है।

UP वरासत आवेदन (जमीन नामांतरण) कैसे करें? पूरी प्रक्रिया

ऐसी ही नई और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से Free में जुड़े => Click Here <=

स्टेप 1: सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट vaad.up.nic.in खोलनी है। होमपेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें, यहाँ आपको “उत्तराधिकार/ वरासत” का ऑप्शन मिलेगा, उसी पर क्लिक करें।

UP Varasat Apply Kaise Kare Stpe 1

स्टेप 2: अब नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉगिन करना होगा। OTP डालने के बाद कैप्चा भरें और लॉगिन कर लें।

ऐसी ही नई और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से Free में जुड़े => Click Here <=


UP Varasat Apply Kaise Kare Stpe 2

स्टेप 3: लॉगिन करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसे 4 हिस्सों में भरना होता है। सबसे पहले आवेदक की जानकारी भरें – जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पता और पिता/पति का नाम। जानकारी सही भरने के बाद “सुरक्षित करें और आगे बढ़ें” पर क्लिक करें।

UP Varasat Apply Kaise Kare Stpe 3
UP Varasat Apply Kaise Kare Youtube Video

स्टेप 4: इसके बाद मृतक (जिसके नाम जमीन है) की जानकारी भरनी होती है। यहाँ खातेदार का नाम, पता, और उससे आपका रिश्ता सही-सही भरें। यह हिस्सा बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए गलती न करें।

UP Varasat Apply Kaise Kare Stpe 4

स्टेप 5: अब अगला स्टेप है जमीन की जानकारी भरना। इसमें आपको गाटा संख्या, खाता संख्या और जमीन की लोकेशन डालनी होती है। अगर गाटा नंबर याद नहीं है, तो पहले भूलेख से देख सकते हैं।

UP Varasat Apply Kaise Kare Stpe 5

स्टेप 6: इसके बाद आपको सभी वारिसों की जानकारी भरनी होगी – जैसे नाम, उम्र, पता और मृतक से संबंध। ध्यान रखें, सभी कानूनी वारिसों के नाम सही-सही जोड़ना जरूरी है।

UP Varasat Apply Kaise Kare Stpe 6

स्टेप 7: अब पूरा फॉर्म एक बार ध्यान से चेक करें। अगर सब सही है, तो चेकबॉक्स टिक करके “सुरक्षित करें” पर क्लिक करें। जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपको आवेदन संख्या मिल जाएगी – इसे नोट करके सुरक्षित रखें।

UP Varasat Apply Kaise Kare Stpe 7

स्टेप 8: अंत में आप अपने आवेदन को डाउनलोड भी कर सकते हैं, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर काम आ सके।

UP Varasat Apply Kaise Kare Stpe 8

UP वरासत आवेदन स्टेटस कैसे चेक करें?

आवेदन करने के बाद सबसे बड़ा सवाल होता है – फाइल कहाँ तक पहुँची? इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की सुविधा दी है।

स्टेप 1: सबसे पहले फिर से vaad.up.nic.in वेबसाइट खोलें और “वाद खोज” सेक्शन में जाएँ। यहाँ “वरासत आवेदन की स्थिति” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।


UP varasat status check step 1

स्टेप 2: अब आपको अपनी आवेदन संख्या डालनी होगी और “आवेदन खोजें” पर क्लिक करना होगा।

UP varasat status check step 2

स्टेप 3: जैसे ही आप सर्च करेंगे, स्क्रीन पर पूरा स्टेटस दिख जाएगा – फाइल अभी लेखपाल के पास है या आर.आई. के पास। अगर “Pending at Lekhpal” दिख रहा है, तो समझ लें जांच चल रही है।

UP varasat status check step 3

UP वरासत आवेदन करते समय ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • वरासत की प्रक्रिया पूरी तरह फ्री (₹0) होती है, किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं है।
  • आवेदन के बाद लेखपाल आपके गांव में जांच करने आता है, आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होती।
  • अविवादित मामलों में प्रक्रिया 35 से 45 दिन में पूरी हो जाती है।
  • अगर आवेदन में गलती होगी या दस्तावेज गलत होंगे, तो फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
  • अगर परिवार में विवाद हो जाए, तो मामला तहसीलदार कोर्ट में चला जाता है।

वरासत आवेदन जल्दी स्वीकृत कराने के लिए जरूरी सलाह

हालांकि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, लेकिन आवेदन करने के बाद अपने क्षेत्र के लेखपाल से एक बार मिल लेना फायदेमंद रहता है। इससे आपका काम जल्दी हो जाता है और अगर कोई कमी होगी तो तुरंत पता चल जाती है।

जमीन का नामांतरण (वरासत) क्यों जरूरी है?

  • वरासत पूरी होने के बाद राजस्व रिकॉर्ड में नए वारिस का नाम दर्ज हो जाता है, जिससे जमीन का कानूनी मालिकाना हक स्पष्ट रूप से स्थापित हो जाता है।
  • सरकारी योजनाओं (PM किसान, सब्सिडी आदि) का लाभ लेने के लिए जरूरी है।
  • बैंक लोन, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) या अन्य भूमि आधारित वित्तीय सुविधाओं के लिए अपडेटेड खतौनी और सही स्वामित्व रिकॉर्ड होना जरूरी होता है।
  • भविष्य में जमीन बेचने या बंटवारा करने में दिक्कत नहीं आती।

UP वरासत आवेदन रिजेक्ट होने के मुख्य कारण

  • गलत जानकारी भरने पर
  • दस्तावेज मैच न होने पर
  • गलत गाटा/खाता संख्या देने पर
  • वारिसों में विवाद होने पर

वरासत के बाद जमीन का मालिकाना हक कब मिलता है?

कई लोगों को लगता है कि वरासत आवेदन जमा करते ही जमीन उनके नाम हो जाती है, लेकिन वास्तविक प्रक्रिया इससे थोड़ी अलग होती है। जब आपका वरासत आवेदन स्वीकृत हो जाता है और राजस्व विभाग द्वारा रिकॉर्ड अपडेट कर दिया जाता है, तब नए वारिस का नाम खतौनी में दर्ज किया जाता है। इसके बाद जमीन का मालिकाना हक सरकारी रिकॉर्ड में भी मान्य हो जाता है।

यही कारण है कि केवल आवेदन करना पर्याप्त नहीं होता। आवेदन स्वीकृत होने और खतौनी में नाम दर्ज होने के बाद ही भविष्य में जमीन बेचने, बैंक लोन लेने, सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की समस्या नहीं आती।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

UP में वरासत कराने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर 35 से 45 दिन में प्रक्रिया पूरी हो जाती है, अगर कोई विवाद न हो।

क्या वरासत के लिए पैसे लगते हैं?

नहीं, यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है।

क्या बेटी का नाम वरासत में आ सकता है?

हाँ, बेटियाँ भी बराबर की कानूनी वारिस होती हैं, चाहे शादीशुदा हों या नहीं।

अगर स्टेटस लंबे समय तक पेंडिंग रहे तो क्या करें?

आप लेखपाल से संपर्क कर सकते हैं या 1076 हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकते हैं।

वरासत के बाद खतौनी में नाम कब चढ़ता है?

वरासत आवेदन स्वीकृत होने और राजस्व रिकॉर्ड अपडेट होने के बाद नए वारिस का नाम खतौनी में दर्ज किया जाता है। सामान्यतः अविवादित मामलों में यह प्रक्रिया 35 से 45 दिनों के भीतर पूरी हो सकती है। हालांकि किसी विवाद, जांच या दस्तावेज की कमी होने पर इसमें अधिक समय भी लग सकता है।

क्या वरासत के बिना जमीन बेची जा सकती है?

कानूनी रूप से जमीन बेचने से पहले स्वामित्व रिकॉर्ड सही होना चाहिए। यदि मूल खातेदार की मृत्यु हो चुकी है और वरासत या नामांतरण नहीं हुआ है, तो भविष्य में खरीदार को स्वामित्व संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जमीन बेचने या खरीदने से पहले वरासत की प्रक्रिया पूरी कराकर खतौनी में सही वारिस का नाम दर्ज कराना बेहतर माना जाता है।


निष्कर्ष: अगर परिवार में किसी जमीन मालिक की मृत्यु हो जाती है, तो समय रहते वरासत कराना बहुत जरूरी है। आज के समय में यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और आसान हो चुकी है। सही जानकारी के साथ आप बिना किसी परेशानी के खुद आवेदन कर सकते हैं और अपने जमीन का रिकॉर्ड अपडेट रख सकते हैं। समय पर नामांतरण कराने से भविष्य में होने वाले भूमि विवाद और स्वामित्व संबंधी समस्याओं से भी बचा जा सकता है।

error: Content is protected !!