बिहार वोटर लिस्ट Download: अपना नाम हैं की नहीं यहाँ देखो | Voter List Download 2025
दोस्तों बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बारे में तो आप सब जानते हैं इस बार चुनाव के पहले मतदाता सूची में सुधार करने की कोशिश बिहार सरकार द्वारा की गई है।

हालांकि हर चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट करना एक सामान्य प्रक्रिया है और इस प्रक्रिया को SIR यानी गहन पुनरीक्षण अभियान के नाम से भी जाना जा रहा है। वोटर लिस्ट में जुड़े सभी पुराने रिकॉर्ड को जांचा जा रहा है। साथ ही साथ वोटर लिस्ट में शामिल डुप्लीकेट नाम, मृत व्यक्ति के नाम या फिर अवैध नाम को हटाने का काम भी राज्य सरकार द्वारा बड़ी सक्रियता से किया जा रहा है।
[ ▶︎ ] यहाँ क्लिक करके विडिओ देखे => बिहार वोटर लिस्ट डाउनलोड [2 मिनिट में]
इसी गहन पुनरीक्षण अभियान(SIR) के तहत नई बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची को जारी किया गया है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि 2024 की तुलना में लगभग 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक पहले कुल मतदाता की संख्या 7.93 करोड़ थी जो अब घटकर केवल 7.24 करोड़ रह गई है। इस कदम के बाद आने वाले चुनाव में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और आम जनता के भरोसे पर पकड़ बनाना ही बिहार सरकार का मुख्य लक्ष्य मालूम पड़ता है।
आज के आर्टिकल में हमने बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची को डाउनलोड करने की प्रक्रिया विस्तारपूर्वक बताई है। आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के बाद आप घर बैठे अपना मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं इसके लिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
बिहार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम देखने की प्रक्रिया
स्टेप 1: दोस्तों सबसे पहले आप अपने ब्राउजर में इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट voters.eci.gov.in को खोलें।
ऐसी ही नई और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से निःशुल्क जुड़े => Click Here <=
आप अपना राज्य, जिला, असेंबली, भाषा, और Roll type के सेक्शन में Draft 2025 का ऑप्शन चुने।
[ ▶︎ ] यहाँ क्लिक करके विडिओ देखे => बिहार वोटर लिस्ट डाउनलोड [2 मिनिट में]

स्टेप 2: फिर दिए हुए कैप्चा को भरके नीचे दिख रहे Part No. और Part Name में वह चुने जहां आप वोट देने जाते हैं। उसके बाद Download Selected pdf के ऑप्शन पर क्लिक करें।


स्टेप 3: अब आपके सामने एक PDF खुलकर आएगा जिसमें आप अपना नाम खोज सकते हैं और अगर आपका नाम बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो आर्टिकल को आगे पढ़ें।
ऐसी ही नई और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से निःशुल्क जुड़े => Click Here <=


नंबर | महत्वपूर्ण जानकारी |
---|---|
1 | नया वोटर आईडी कार्ड बनाए मोबाइल से [Free मिनट में] |
2 | वोटर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करे [2 मिनट में] |
3 | वोटर कार्ड में सुधार कैसे करें (घर बैठे) |
4 | PVC वोटर कार्ड ऑनलाइन मंगवाए (Free में) |
बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं है तो क्या करें?
दोस्तों आर्टिकल में ऊपर बताई गई प्रक्रिया को पढ़ कर आप अपना बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम चेक कर सकते हैं अगर इस ड्राफ्ट मतदाता सूची में आपका नाम शामिल नहीं है तो आपको अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क करना होगा फिर ही आप आगे की प्रक्रिया कर सकते हैं। BLO से संपर्क करने के लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया को अपनाएं।
अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क कैसे करें?
- voters.eci.gov.in इस लिंक पर क्लिक करें।
- अब Search in electoral roll के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी EPIC नंबर तथा राज्य चुनकर कैप्चा कोड को भरे और search का ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Search के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी पूरी जानकारी आ जाती है दाहिने तरफ अंत में दिख रहे view details के ऑप्शन पर क्लिक करे।
- view details के ऑप्शन पर क्लिक करते ही नीचे की तरफ चुनाव अधिकारियों का विवरण आएगा।
- चुनाव अधिकारियों के विवरण के सूची में तीन नंबर पर आपके BLO का नाम और फोन नंबर दिया होगा अपने BLO से बात करके आप जान सकते हैं कि आपका नाम बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची में क्यों नहीं हैं।
बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची देखना क्यों है जरूरी?
दोस्तों गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत 1 अगस्त को बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गई है जिस सूची में से लगभग 3 लाख से अधिक लोगों के नाम हटा दिए गए हैं एवं SIR के दूसरे चरण के मुताबिक अगर आपके ड्राफ्ट मतदाता सूची में कोई गलती है तो सुधार के लिए आप 1 अगस्त 2025 से 1 सितंबर 2025 के बीच में आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर 2025 को किया जाएगा।
यह ध्यान रहे की अगर आपका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो आप आगे वोट नहीं दे पाएंगे इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप आज ही बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची देखें एवं आर्टिकल में हमने बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम देखने की प्रक्रिया विस्तार पूर्वक बतलाई है साथ ही साथ अगर आपका नाम बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो क्या करें यह भी स्टेप बाय स्टेप बताया है। अतः आर्टिकल को ध्यान पूर्वक शुरू से अंत तक पढ़े ताकि आपसे गलती की कोई संभावना न हो।
पुराने Voter Id Card को अपडेट करने के लिए यह पढ़े: वोटर कार्ड में सुधार कैसे करें (Voter Helpline की मदद से)
गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के मुख्य उद्देश्य क्या है?
- गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत मतदाता सूची का पुनः निरीक्षण करना ताकि बिहार में कोई भी योग्य मतदाता वोट देने से छूटे ना।
- कोई भी युवा मतदाता जो वोट देने के योग्य है वह शांतिपूर्वक वोट दे सके।
- बिहार का कोई भी शहरी या कोई भी अस्थाई प्रवासी वोटर कार्ड न होने के कारण मतदान देने से ना छूटे।
- इस अभियान में सभी मतदाताओं के साथ-साथ राजनीतिक दलों की भी भागीदारी जरूरी है।
- साथ ही साथ 1 अगस्त 2025 से 1 सितंबर 2025 तक मतदाता सूची की सभी गलतियों को हटाकर योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में डालना ही इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य है।
निष्कर्ष: दोस्तों बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची जिसमें बिहार के सभी योग्य मतदाताओं का नाम शामिल किया गया है यह सभी बिहार निवासियों के लिए देखना बहुत जरूरी है इसलिए आज के आर्टिकल में हमने बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची कैसे डाउनलोड करें इसकी विस्तार पूर्वक प्रक्रिया बताई है।
साथ ही साथ अगर आपका नाम बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो फिर आगे की प्रक्रिया कैसे अपनाए इस बारे में भी चर्चा की है। अतः आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें साथ ही साथ बताए गए प्रक्रिया को अपनाकर आज ही बिहार मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाए।
नंबर | महत्वपूर्ण जानकारी |
---|---|
1 | नया वोटर आईडी कार्ड बनाए मोबाइल से [Free मिनट में] |
2 | वोटर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करे [2 मिनट में] |
3 | वोटर कार्ड में सुधार कैसे करें (घर बैठे) |
4 | PVC वोटर कार्ड ऑनलाइन मंगवाए (Free में) |
Tags: how to download new voter list 2025, bihar sir new draft list download kaise karen, how to download bihar voter list, how to download voter list 2025, bihar voter list download 2025, new voter list download 2025, bihar new voter list kaise download karen, bihar voter list kaise download karen 2025, bihar sir draft voter list, new voter list kaise download kare 2025, new voter list 2025 kaise download kare, how to download bihar new draft voter list, new voter list bihar download