15 साल बाद गाड़ी की RC कैसे Renew करें? जानिए पूरा तरीका
क्या आपकी गाड़ी की RC को 15 साल पूरे हो चुके हैं या जल्द होने वाले हैं? तो इसे नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है। RC की वैधता खत्म होने के बाद बिना Renewal के गाड़ी चलाने पर ₹2,000 से ₹5,000 तक का जुर्माना लग सकता है, इसलिए समय रहते RC Renewal करवाना जरूरी है।
लेकिन अच्छी बात यह है कि RC Renewal के लिए शुरुआत से ही RTO ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप Parivahan की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और जरूरी फीस का पेमेंट भी ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और गाड़ी के इंस्पेक्शन के लिए आपको RTO जाना पड़ सकता है।
इस आर्टिकल में जानिए 15 साल बाद गाड़ी की RC कैसे Renew करें, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, कितनी फीस लगेगी, पेमेंट कैसे होगा और Renewal के बाद नई RC कैसे मिलेगी-पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में।
15 साल बाद गाड़ी की RC Renew करने का पूरा तरीका
Step 1:- दोस्तों इसके लिए सबसे पहले आप परिवहन की ऑफिसियल वेबसाइट को खोले यह सेंट्रल गवर्नमेंट की वेबसाइट है इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Step 2:- वेबसाइट के होम पेज पर ऑनलाइन सर्विसेज के सेक्शन में दिख रहे Vehicle Related Services के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके जरिए आप अपनी गाड़ी से जुड़ी सभी सेवाओं के बारे में जान पाएंगे।
Step 3:- अब सबसे पहले अपने राज्य का नाम चुन लें। जिस राज्य में आपकी गाड़ी रजिस्टर हुई है, उस राज्य का नाम आपको चुनना है।

Step 4:- आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जहां आपके चुने गए राज्य का नाम दिखेगा। यहां सबसे पहले आपको अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है। फिर अपने RTO को चुनकर टर्म्स एंड कंडीशंस के चेक बॉक्स को क्लिक करके Proceed वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 5:- Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने परिवहन की वेबसाइट पर मिलने वाली सारी ऑनलाइन सेवाओं की सूची खुलकर आ जाएगी। अपनी गाड़ी की RC Renew करवाने के लिए आप Renewal of registration वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

Step 6:- अब नए पेज पर आपको आपका गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर देखने को मिल जाएगा आप अपनी गाड़ी के चेसिस नंबर का आखिरी का 5 डिजिट डालकर verify Details पर क्लिक करें और अपने मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को भरके submit के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

ध्यान रहे आपका चेसिस नंबर आपके गाड़ी के लाइसेंस कार्ड में मिल जाएगा और लाइसेंस कार्ड के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी आएगा।
Step 7:- ओटीपी भरते ही आपके सामने Renewal Registration का फॉर्म खुलकर आ जाएगा। यहां सबसे पहले आपको गाड़ी के मालिक की जानकारी दिखेगी, जिसमें गाड़ी की सारी डिटेल देखने को मिलेगी। इसे आप सही से चेक करें। गाड़ी और गाड़ी के मालिक की जानकारी पुराने रजिस्ट्री के कागज से मिलान करना बहुत जरूरी है यहां गलत होने की संभावना होती है।
Step 8:- इस पेज को नीचे स्क्रॉल करने पर आपको आपका अभी का जो टैक्स है वह देखने को मिलेगा। यहाँ आपको पुराने टैक्स की जानकारी भी देखने को भी मिल जाएगी और गाड़ी के इंश्योरेंस की जानकारी देखने को मिलेगी साथ ही साथ कितनी फीस आपको भरनी है यह भी देखने को मिल जाएगा। सारी जानकारी को सही से चेक करके नीचे टेक्स्ट डिटेल के सेक्शन में आकर Tax Mode में Life Time का ऑप्शन चुने और Pay Online पर क्लिक करके Proceed वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

अगर आप RTO ऑफिस जाकर अपना पेमेंट करना चाहते हैं तो Pay at RTO Counter वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 8:- अब एक बार फिर अपनी सारी जानकारी चेक करके सारी जानकारी सही होने पर पहले वाले चेक बॉक्स पर टिक करके Confirm Payment के ऑप्शन पर क्लिक कर दें अगर आपकी कोई भी जानकारी गलत है तो आपको दूसरे वाले चेक बॉक्स पर क्लिक करना है।

Step 9:- आपके सामने आपका भुगतान करने का अमाउंट दिख जाएगा। आप सबसे पहले अपना Payment Gateway चुनें और टर्म्स एंड कंडीशन के चेक बॉक्स को टिक करके Continue वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 10:- अब अपना फिर से Mode of payement चुन ले यानि जिस भी तरीके से पेमेंट करना चाहते हैं और कैप्चा कोड भर के चेकबॉक्स को टिक करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी तरीके से पेमेंट को पूरा करें। पेमेंट पूरा करते ही आपको पेमेंट सक्सेसफुल का मैसेज दिख जाएगा।

पेमेंट पूरा करने के बाद RC Renewal हुआ या नहीं यह जानने के लिए आर्टिकल में बताएं गए आगे की प्रक्रिया को पढ़ें।
Payment Transaction Status कैसे देखें?
Step 1:- पेमेंट करने के बाद आप चेक करना चाहते हैं कि आपका पेमेंट सही से पूरा हुआ है या नहीं, तो सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट पर आकर Vehicle Related Services में जाकर अपना राज्य चुनने के बाद ऊपर दिख रहे Know Your Payment Transaction Status वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 2:- अब यहां अगर आपको अपनी ट्रांजैक्शन आईडी पता है तो आप ट्रांजैक्शन आईडी के जरिए चेक कर सकते हैं या फिर रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

Step 3:- सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करते ही अगर आपका ट्रांजैक्शन सक्सेसफुल हुआ होगा तो आपके ट्रांजैक्शन की डिटेल और साथ में सक्सेसफुल का मैसेज भी देखने को मिल जाएगा। इसका मतलब आपका पेमेंट हो चुका है। आगे की प्रक्रिया के लिए आपको पेमेंट की रसीद डाउनलोड करनी होगी।

पेमेंट की रसीद कैसे डाउनलोड करें?
Step 1:- पेमेंट की रसीद डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप अपना स्टेट चुनकर और व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर Proceed वाले ऑप्शन पर क्लिक करके Online Services के सेक्शन में आएँ और ऊपर दिख रहे स्टेट वाले ऑप्शन पर क्लिक करके Reprint Receipt/Form वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 2:- अपने एप्लीकेशन नंबर से भी आप रसीद डाउनलोड कर सकते हैं या फिर आप अपनी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से रसीद को डाउनलोड करें। इसके लिए Registration No. Wise वाले चेक बॉक्स पर क्लिक करके पूछी गई जानकारी को भरकर show details के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 3:- अब आपका जो पेमेंट सक्सेसफुल हुआ है, उसके पास आपको print receipt का ऑप्शन दिख जाएगा। आप print receipt वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।

Step 4:- अब आपके सामने आपका पेमेंट की रसीद खुलकर आ जाएगी और गाड़ी के मालिक से जुड़ी जानकारियां देखने को मिल जाएगी। नीचे पेज को स्क्रॉल करने पर आपने कितना अमाउंट भरा है देखने को मिल जाएगा इसे डाउनलोड करने के लिए print वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और अपने पेमेंट की रसीद डाउनलोड करके अपने पास रखें।
Step 5:- पेमेंट रसीद का प्रिंट लेने के बाद फॉर्म 25 वाले ऑप्शन पर क्लिक करके फॉर्म 25 का प्रिंट लें फॉर्म 25 का आपका खुद ही भरा हुआ प्रिंट आउट मिल जाएगा। फार्म का प्रिंटआउट लेने के बाद आपको फॉर्म में आपका एप्लीकेशन नंबर और साथ ही साथ बाकी सारी डिटेल देखने को मिल जाएगी।

ध्यान रहे फॉर्म में सारी जानकारियां पहले से भरी हुई होगी बस आपको आपका सिग्नेचर फोटो और तारीख लिखना होगा।
Step 6:- फ्रॉम 25 का प्रिंटआउट और पेमेंट की रसीद का प्रिंट आउट लेने के बाद आप अपने पुराने RC, लाइसेंस, पहचान पत्र के साथ आरटीओ ऑफिस में जाएं और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराके अपना गाड़ी के साथ इंस्पेक्शन करवा लें।
ध्यान रहे आरटीओ जाते वक्त आपकी गाड़ी जैसी आपने ओरिजिनल ली थी वैसे ही लगभग होनी चाहिए ज्यादा मॉडिफाई नहीं होनी चाहिए साथ ही साथ आपका ओरिजिनल गाड़ी नंबर प्लेट लगा होना चाहिए।
Step 7:– सभी जांच पड़ताल पूरे होने के बाद आवेदन करने के लगभग 30 दिन के बाद आपका नया आरसी बनकर आपके दिए हुए एड्रेस पर भेज दिया जाता है। आपने पहले आरटीओ जिस ऑफिस से किया था, आपको दोबारा भी अपना RC उसी आरटीओ ऑफिस जाकर करवानी है।
निष्कर्ष: सरल शब्दो में कहे तो कुल मिलाकर, 15 साल बाद गाड़ी की RC Renewal की शुरुआती प्रक्रिया Parivahan वेबसाइट से ऑनलाइन की जा सकती है। Payment, Receipt और Form 25 की प्रक्रिया पूरी करने के बाद RTO में दस्तावेजों का Verification और गाड़ी का Inspection करवाना होता है। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई RC जारी कर दी जाती
