Voter Card

SIR फॉर्म जमा हुआ या नहीं? ऐसे करें ऑनलाइन चेक, नहीं तो वोटर लिस्ट से नाम हट सकता है

कई लोगों ने SIR फॉर्म तो भर दिया, लेकिन अब उन्हें यही चिंता है कि फॉर्म सही से सबमिट हुआ भी है या नहीं। अगर आपका SIR फॉर्म चुनाव आयोग के पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ, तो आपका नाम वोटर लिस्ट से हट सकता है। इसलिए एक बार उसका स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए।

sir form status demo screenshot

अच्छी बात यह है कि अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से सिर्फ 2 मिनट में पता लगा सकते हैं कि आपका SIR फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हुआ है या नहीं। इस लेख में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका बताएंगे। साथ ही, अगर फॉर्म सबमिट नहीं हुआ है, तो उसे ठीक कराने का तरीका भी जानेंगे।


चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Step 1: दोस्तों इसके लिए सबसे पहले आपको इलेक्शन कमिशन की ऑफिशल वेबसाइट voters.eci.gov.in पर आ जाना है। यह चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई ऑफिसियल वेबसाइट है एवं इसका इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित है।

chunav ayog ki website par registration kaise kare step2

Step 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको अलग-अलग वोटर कार्ड से जुड़ी सेवाएं दिख जाएगी इन सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करना होगा इसके लिए ऊपर दिख रहे हैं Sign Up वाले ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

chunav ayog ki website par registration kaise kare step3

Step 3: अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगी जहां आप सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर डालें। ईमेल एड्रेस को आप स्कीप भी कर सकते हैं। इसके बाद कैप्चा भर के Continue वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

chunav ayog ki website par registration kaise kare step4

Step 4: फिर अपना नाम और सरनेम डालकर Send OTP पर क्लिक करें और अपने मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को भरते ही आपका मोबाइल नंबर वेबसाइट पर रजिस्टर हो जाएगा।

chunav ayog ki website par registration kaise kare step5

Step 5: अब वेबसाइट में लॉगिन करने के लिए सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर डालें और दिए गए कैप्चा को भरकर Request OTP पर क्लिक करें।


chunav ayog ki website par registration kaise kare step6

Step 6: फिर मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को भरकर Verify & Login पर क्लिक कर दें। अब आप वेबसाइट में लॉगिन हो जाएंगे और चुनाव आयोग द्वारा दी जा रही वोटर कार्ड से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।

SIR फॉर्म जमा होने का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

Step 1: दोस्तों ऊपर बताई गई प्रक्रिया द्वारा चुनाव आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर रजिस्टर करने और वेबसाइट में अपने मोबाइल नंबर द्वारा लॉगिन होने के बाद आपको वेबसाइट का होम पेज दिख जाएगा। जहां आपको अलग-अलग बहुत सारे ऑप्शन दिखेंगे इसमें से आप SIR 2026 के सेक्शन में दिख रहे Fill Enumeration Form वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

SIR form online status kaise dekhe step1

Step 2: अब सबसे पहले अपना राज्य चुने फिर अपने वोटर कार्ड का नंबर (Epic number) डालकर Search वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

SIR form online status kaise dekhe step2

Step 3: Search के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके वोटर कार्ड से जुड़ी जानकारियां खुलकर आ जाएगी जहां आपको नाम, वोटर कार्ड का नंबर, विधानसभा का नाम, आपका पोलिंग बूथ का नाम और नंबर सब कुछ देखने को मिलेगा। साथ ही साथ आपके वोटर कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर भी देखने को मिलेगा। सब सही से चेक करके मोबाइल नंबर के पास दिख रहे Send OTP पर क्लिक करें।

SIR form online status kaise dekhe step3

Step 4: अब वोटर कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को भरकर Verify OTP वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

Step 5: ओटीपी भरते ही अगर आपका फिर फॉर्म BLO द्वारा सबमिट कर दिया गया होगा तो आपके सामने Your form has already been submitted का मैसेज दिख जाएगा। आपकी डिटेल्स भी देखने को मिल जाएगी। Download Receipt पर क्लिक करके आप फार्म की रसीद डाउनलोड कर सकते हैं।

SIR form online status kaise dekhe step5

अगर ओटीपी भरते ही आपके सामने नया खाली फॉर्म खुलकर आता हैं तो इसका मतलब हैं की आपका फॉर्म BLO द्वारा अभी तक पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क करें और फॉर्म अपडेट करने को कहें।

Step 5: अगर आप उत्तर प्रदेश के अलावा किसी और राज्य का SIR फॉर्म स्टेटस देख रहे है तो केवल राज्य का नाम और वोटर कार्ड का नंबर डालते ही आपके फॉर्म का ऑनलाइन स्टेटस दिख जायेगा।

SIR form online status kaise dekhe step6

BLO (बीएलओ) के माध्यम से ऑफलाइन स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आपको ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग करने में कोई तकनीकी समस्या आ रही है या इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो आप ऑफलाइन माध्यम से भी अपने फॉर्म की जांच कर सकते हैं।

1. स्थानीय BLO से सीधे संपर्क करें

प्रत्येक मतदान केंद्र (Polling Booth) के लिए एक Booth Level Officer (BLO) नियुक्त होता है।


  • आप अपने क्षेत्र के BLO से मिलकर उन्हें अपना Voter ID कार्ड नंबर दिखाएं।
  • BLO के पास चुनाव आयोग के आधिकारिक ऐप (जैसे BLO App) का एक्सेस और भौतिक रजिस्टर (Physical Register) होता है।
  • वे तुरंत अपने सिस्टम में चेक करके बता देंगे कि आपका फॉर्म सबमिट हुआ है या नहीं।

2. वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करें

भारत सरकार द्वारा मतदाताओं की सहायता के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 उपलब्ध कराया गया है।

  • अपने मोबाइल से 1950 डायल करें (यदि राज्य का कोड लगाना हो तो अपने ISD/STD कोड के साथ डायल करें)।
  • ग्राहक सेवा प्रतिनिधि को अपना Voter ID (EPIC) नंबर बताएं।
  • प्रतिनिधि आपको बता देगा कि आपके नाम पर SIR फॉर्म अपडेट हुआ है या प्रक्रिया लंबित है।

यदि SIR फॉर्म जमा न हुआ हो तो क्या करें?

अगर स्टेटस चेक करने पर यह पता चलता है कि आपका फॉर्म जमा नहीं हुआ है या पेंडिंग दिखा रहा है, तो घबराएं नहीं। आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं:

1. BLO को रिसिप्ट (पर्ची) दिखाएं

यदि आपने भौतिक रूप से (Paper Form) भरकर जमा किया था, तो BLO द्वारा दी गई पावती (Acknowledgment Slip) लेकर उनसे मिलें और फॉर्म डिजिटल रूप से अपलोड करने का अनुरोध करें।

2. खुद ऑनलाइन फॉर्म भरें

यदि ऑफलाइन प्रक्रिया में देरी हो रही है, तो आप स्वयं voters.eci.gov.in पर जाकर संबंधित फॉर्म (जैसे नाम जोड़ने के लिए Form 6, सुधार के लिए Form 8) ऑनलाइन भर सकते हैं। ऑनलाइन भरा गया फॉर्म सीधे सिस्टम में दर्ज हो जाता है।

3. शिकायत (Grievance) दर्ज कराएं

यदि BLO द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही है, तो आप राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) पर Grievance सेक्शन में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

SIR फॉर्म क्या है और यह क्यों जरूरी है?

Special Intensive Revision (विशेष गहन पुनरीक्षण) चुनाव आयोग द्वारा चलाया जाने वाला एक ऐसा अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची (Voter List) में मौजूद गड़बड़ियों को दूर करना होता है।

इसके तहत मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्य किए जाते हैं:

  • नए पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ना।
  • मृत या स्थान परिवर्तन कर चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाना।
  • मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card) में नाम, पता, जन्म तिथि या फोटो जैसी गलतियों को सुधारना।
  • फर्जी या दोहरे वोटर कार्ड को रद्द करना।

जब आप इस प्रक्रिया के तहत Enumeration या SIR फॉर्म अपने बीएलओ (BLO – Booth Level Officer) को सौंपते हैं या ऑनलाइन भरते हैं, तो उसकी सही एंट्री होना बेहद जरूरी है। यदि आपका फॉर्म जमा नहीं होता है, तो आपका नाम आगामी चुनावों की मतदाता सूची से कट सकता है।

SIR फॉर्म भरने के बाद ध्यान रखने योग्य बातें

  • पावती (Receipt) संभाल कर रखें: फॉर्म जमा करते समय मिलने वाली रसीद या रेफरेंस नंबर को तब तक सुरक्षित रखें जब तक कि वोटर लिस्ट में आपका नाम अपडेट न हो जाए।
  • समय-समय पर स्टेटस चेक करें: फॉर्म जमा करने के 7 से 15 दिनों के भीतर स्टेटस अपडेट होता है, इसलिए हफ्ते में एक बार स्टेटस जरूर जांचें।
  • अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Roll) डाउनलोड करें: जब पुनरीक्षण अभियान समाप्त हो जाए, तो चुनाव आयोग की वेबसाइट से अपने क्षेत्र की नई वोटर लिस्ट डाउनलोड करके उसमें अपना नाम अवश्य सत्यापित कर लें।

SIR फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख क्या है?

SIR प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से राज्यों में चलाई जाती है। BLO द्वारा दिए गए फॉर्म को तुरंत भरकर देना होता है। अपने राज्य की सटीक आखिरी तारीख जानने के लिए voters.eci.gov.in पर जाएं या अपने BLO से संपर्क करें।

क्या SIR फॉर्म के साथ कोई डाक्यूमेंट्स जमा करना अनिवार्य है?

शुरुआती Enumeration Phase में BLO केवल आपकी भौतिक मौजूदगी की पुष्टि करता है। नए नाम जोड़ने या संशोधन (Form 6 या Form 8) की स्थिति में ही पहचान/निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

अगर SIR फॉर्म ऑनलाइन जमा नहीं हुआ, तो क्या वोटर कार्ड रद्द हो जाएगा?

यदि आपका फॉर्म डिजिटाइज नहीं हो पाता है, तो आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (प्रारंभिक सूची) से बाहर हो सकता है। हालांकि, इसके बाद भी आयोग Form 6 भरकर नए सिरे से नाम जुड़वाने का मौका देता है।

निष्कर्ष (Conclusion):

मतदाता सूची में अपना नाम सही और अपडेट रखना हर नागरिक का कर्तव्य और अधिकार है। SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए। यदि आपने भी SIR फॉर्म जमा किया है, तो ऊपर बताए गए पोर्टल, या अपने BLO के माध्यम से तुरंत स्टेटस चेक करें। इससे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि आगामी चुनावों में आपको मतदान करने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

error: Content is protected !!