Government Apps

किसी भी कोर्ट केस की तारीख और केस स्टेटस ऑनलाइन देखें | Check Court Case Date & Case Status Online

दोस्तों आज का आर्टिकल उन सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिनका कोर्ट में कोई केस चल रहा है क्योंकि आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे कि आप घर बैठे ऑनलाइन किसी भी कोर्ट का अपना कोर्ट स्टेटस कैसे देखे। इतना ही नहीं बल्कि हमारी बताई गई प्रक्रिया से आप किसी भी व्यक्ति के केवल नाम से यह जान सकते हैं कि उसके नाम पर कितने कोर्ट केस चल रहे हैं। इसके अलावा आप उसे कोर्ट केस की पूरी विस्तारपूर्वक जानकारी भी मुफ्त में घर बैठे देख सकते हैं

Check Court Case Date and Case Status Online

आप जानते हैं कि भारत अब डिजिटल इंडिया की तरफ तेजी से बढ़ रहा है एवं इसी डिजिटल इंडिया अभियान के तहत सरकार और सुप्रीम कोर्ट ने मिलकर एक ऐसी व्यवस्था लागू की है जिसके तहत आप घर बैठे ऑनलाइन अपने कोर्ट केस का स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए आपको कोर्ट में जाने या फिर अपने वकील से बात करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। जिससे कोर्ट का और आपका भी समय बचेगा।


आज के इस आर्टिकल में हम eCourt services app के बारे में बात करेंगे। जिसके जरिए आप जान पाएंगे कि घर बैठे ऑनलाइन कोर्ट केस का स्टेटस कैसे देखें। साथ ही साथ eCourt services app से जुड़ी सारी जानकारी विस्तारपूर्वक देंगे अतः आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें और घर बैठे ऑनलाइन केस स्टेटस देखकर अपना समय और पैसा दोनों बचाए।

कोर्ट केस स्टेटस/ जानकारी ऑनलाइन देखें

स्टेप 1: सबसे पहले प्ले स्टोर से eCourt services app को डाउनलोड करें।

Check Court Case Date and Case Status Online Step 1

स्टेप 2: ऐप को ओपन करके बाएं तरफ दिख रहा है 3 लाइन पर क्लिक करें और Settings में जाएं।

Check Court Case Date and Case Status Online Step 2

स्टेप 3: Settings में आप जिस कोर्ट का केस स्टेटस देखना चाहते हैं उस कोर्ट को चुने। उदाहरण के लिए हमने आर्टिकल में High court को चुना है।

Check Court Case Date and Case Status Online Step 3

स्टेप 4: अब अगले पेज पर आपको CNR नंबर का विकल्प दिखाई देगा। CNR नंबर आपको अपने वकील से मिल सकता है या जब आप केस दर्ज करते हैं, तब यह नंबर दिया जाता है। इस नंबर को डालकर आप अपनी कोर्ट केस की स्थिति देख सकते हैं।


Check Court Case Date and Case Status Online Step 4

CNR नंबर कैसे पता करें

स्टेप 1: अगर आपके पास आपके केस से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है तो Case status के के सेक्शन में दिख रहे Party के ऑप्शन को चुने।

How to find CNR Number Step 1

स्टेप 2: Party के ऑप्शन को चुनने से पहले ऊपर आप पहले अपने Select high court के सेक्शन में अपने हाई कोर्ट का नाम और और select bench के सेक्शन में कोर्ट बेंच को चुने।

स्टेप 3: अब Party का ऑप्शन चुनते ही आप एक नए पेज पर आएंगे जहां आप अपने petitioner/Respondent का नाम डालें तथा रजिस्ट्रेशन ईयर भी डालें।

नोट: ध्यान रहे की केस करने वाला Petitioner और जिसके ऊपर केस किया जाता है वह Respondent कहलाता है।आप दोनों में से किसी एक का नाम डाल सकते हैं।

फिर Both का ऑप्शन चुनकर Go के ऑप्शन पर क्लिक करें।

How to find CNR Number Step 2

स्टेप 4: अब आपके सामने आपके दिए गए नाम पर जितने केस दर्ज होंगे सारे केस खुलकर आ जाएंगे। किसी भी केस पर क्लिक करके आप उस केस की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

How to find CNR Number Step 4

इसके अलावा अगर आप चाहे तो Case status के सेक्शन में दिख रहे Case number पर क्लिक करके अपना case type, case number, और केस करने का साल चुनकर भी केस की पूरी जानकारी आसानी से देख सकते हैं।

How to find CNR Number Step 5

स्टेप 5: साथ ही साथ case status के सेक्शन में दिख रहे Filling number, FIR number या फिर वकील के नाम से भी आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन केस स्टेटस देख सकते हैं।

eCourt Services App का इस्तेमाल क्यों करें?

  • eCourt services app का इस्तेमाल करके आप घर बैठे ऑनलाइन अपने केस का स्टेटस देख सकते हैं।
  • इससे आप 24 * 7 यानी कि सप्ताह के सातों दिन एवं दिन के 24 घंटे में किसी भी वक्त अपने केस का स्टेटस देख सकते हैं।
  • घर बैठे ऑनलाइन कोर्ट स्टेटस की जानकारी मिलने के कारण आपको बाहर जाकर अपना समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • इससे कोर्ट और आम जनता दोनों के समय की बचत होती है।
  • इसके कारण न्याय प्रक्रिया में भी पारदर्शिता आई है एवं केस की स्टेटस बहुत ही तेज गति से लोगों को प्राप्त हो जाता है।
  • ऑनलाइन केस स्टेटस मिलने के कारण केस के सारे रिकॉर्ड लंबे समय तक सुरक्षित करके रखे जा सकते हैं।
  • अपने केस का स्टेटस देखने के लिए आपको कोर्ट के तारीख का इंतजार करने एवं अपना समय तथा पैसा गंवाने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • eCourt services app पूरी तरह मुफ्त है एवं जनता भी इसका लाभ उठा सकते है।
  • इस ऐप को इस्तेमाल करना बेहद आसान है जिसके कारण कम पढ़े लिखे लोग भी इसका इस्तेमाल हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के बाद आसानी से कर पाएंगे।

eCourt services app से मिलने वाले फायदे क्या है?

  • इस ऐप के इस्तेमाल से आप हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट या जिला न्यायालय यानी कि किसी भी न्यायालय में चल रहे केस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • ऐप डिफ़ॉल्ट रूप से जिला न्यायालय के लिए निर्धारित किया गया है लेकिन आप हमारे आर्टिकल में बताई गई प्रक्रिया को पढ़कर अपने अनुसार किसी भी न्यायालय को चुनकर ऑनलाइन केस स्टेटस देख सकते हैं।
  • यह ऐप आम जनता, वकील, पुलिस या सरकारी एजेंसी से जुड़े किसी भी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
  • इस ऐप में दी गई जानकारियां एकदम सटीक एवं सुरक्षित होती हैं।
  • eCourt services app के जरिए आप CNR नंबर, Case नंबर यहां तक की केवल वकील के नाम डालकर भी अपने केस का स्टेटस आसानी से देख सकते हैं एवं इससे आपका समय और पैसे दोनों की बचत होती है।

निष्कर्ष: दोस्तों आज के आर्टिकल में हमने eCourt services app के बारे में बात की जिसके जरिए आप घर बैठे अपना कोर्ट केस स्टेटस कैसे देखें इसके बारे में भी बताया अतः आप हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े एवं eCourt services app को इंस्टॉल करके अपना कोर्ट केस ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया को अपनाकर अपना वक्त और समय दोनों बचाए।


Tags: court case kaise check kare online, allahabad high court case status kaise check kare, sdm court case status kaise check kare, naam se court case kaise check kare, high court mein case kaise check kare, patna high court case kaise check kare, high court mein apna case kaise check kare, lucknow high court case status kaise check kare, high court case ka status kaise check kare, high court case status kaise check kare, court case ki tarikh kaise check kare, कोर्ट केस स्टेटस, कोर्ट केस जानकारी ऑनलाइन, कोर्ट केस देखें, कोर्ट केस स्टेटस महाराष्ट्र, कोर्ट केस ऐप, कोर्ट केस की जानकारी, ऑनलाइन कोर्ट केस, कोर्ट केस स्टेटस ऑनलाइन, Court Case Status, Court Case Online, Court Case Maharashtra, Check Court Case Online, Court Case App, Court Case Details, Court Case Status Online, Court Case Info, Maharashtra Court Case

error: Content is protected !!